{"_id":"6503147d17578f345306fc78","slug":"admission-for-short-term-courses-begins-in-amu-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में अल्पकालिक पाठ्यक्रम: 10वीं पास बालिकाओं से मांगे आवेदन, इन कोर्स में होंगे एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में अल्पकालिक पाठ्यक्रम: 10वीं पास बालिकाओं से मांगे आवेदन, इन कोर्स में होंगे एडमिशन
Thu, 14 Sep 2023 07:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 07:41 PM IST
सार
एएमयू में शोर्ट टर्म कोर्स में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंप्यूटर टाइपिंग, हस्तशिल्प, अंग्रेजी बोलचाल विकास पाठ्यक्रम आदि पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एएमयू के कौशल विकास व कॅरियर नियोजन की ओर से अक्तूबर-दिसंबर 2023 बैच के लिए विभिन्न अल्पकालिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण बालिका उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म केंद्र के कार्यालय में 100 रुपये के भुगतान पर मिलेगा।
विज्ञापन
केंद्र की निदेशक प्रो. नईमा खातून ने बताया कि हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग, वर्ड प्रोसेसिंग, वेब डिजाइनिंग और प्रकाशन, टैली, पायथन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्रोसेसिंग, ब्यूटी कल्चर अंतर्गत त्वचा देखभाल, हेयर केयर और एडवांस कोर्स, इंटीरियर डेकोरेशन, गारमेंट मेकिंग, फैशन इलस्ट्रेशन एंड स्केचिंग, कमर्शियल आर्ट, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, कढ़ाई, हस्तशिल्प, इंग्लिश फ्लुएंसी डेवलपमेंट कोर्स और शॉर्टहैंड शामिल हैं, जिनका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन