फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   administrative action taken on SP and RLD leaders

जिपं चुनाव : सपा और रालोद नेताओं पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई

Wed, 30 Jun 2021 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
administrative action taken on SP and RLD leaders
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी के दिन सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक जबरदस्त दबाव का खेल खेला गया। ये दबाव सपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी अर्चना यादव के खेमे पर बनाया गया। अर्चना यादव के पति संजय यादव के ईंट भट्ठे, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के अपार्टमेंट के साथ ही रालोद की जिपं सदस्य सुरेखा चौधरी के अस्पताल को निशाना बनाया गया। उनके अस्पताल को एसडीएम इगलास ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम की शुरुआत सुबह संजय यादव के ईंट-भट्ठे से हुई। अकराबाद के पास जुझारपुर गांव स्थित सपा नेता संजय यादव के एनबीसी ईंट उद्योग पर सुबह करीब 9.30 बजे एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह, तहसीलदार और एसओ अकराबाद के साथ पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। वहां प्रदूषण नियंत्रण, मिट्टी खनन की अनुमति, खनन शुल्क जमा करने के प्रपत्र, ईंट भट्ठे की जमीन की खसरा खतौनी सहित अन्य दस्तावेज मांगे। न दिखाए जाने पर एसडीएम ने ईंट-भट्ठे के संचालन व ईंट की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस संबंध में संजय यादव ने कहा कि उनकी पत्नी अर्चना यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सपा रालोद गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी हैं। इसलिए नाम वापसी के दिन ही हर तरह का दबाव बनाया गया, लेकिन वह किसी दबाव में आने वाले नहीं है। अर्चना यादव चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

ये घटनाक्रम निपटा भी नहीं था कि जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के स्वर्णजयंती नगर स्थित श्रीजी अपार्टमेंट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। चर्चा ये हो रही थी कि एडीए की टीम बिल्डिंग पर कार्रवाई करने आ रही है, इमारत में नियमानुसार सेटबैक नहीं होने पर तोड़फोड़ की जा सकती है। सपा की जिला और महानगर टीम को ये जानकारी मिली तो सभी वहां एकत्र होने लगे। दस बजे तक वहां लगभग करीब 100 सपाई एकत्र हो चुके थे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। सपा जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, महानगर महासचिव मनोज यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, राजेश सैनी, कृपाल सिंह, सलमान शाहिद, पूजा गौतम सहित कई सपाई पहुंच चुके थे। पुलिस को देख सपाइयों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। सपाइयों और पुलिस के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। इस संबंध में जब एडीए से जानकारी की गई तो अधिकारियों ने किसी तरह को नोटिस होने या कार्रवाई के लिए जाने से इंकार किया। जब गिरीश यादव को इसकी पुख्ता जानकारी हो गई तो उन्होंने बात को घुमाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद उन्होंने कहा कि पार्टी की जिला और महानगर कमेटी आगामी तीन जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के लिए साझा बैठक कर रही थी। इसलिए भीड़ देख कर पुलिस वहां पहुंच गई थी। इसके अलावा कोई बात नहीं है। जिलाध्यक्ष के इस यूटर्न पर बाकी सपाई खुद को ठगा हुआ महसूस करते रहे कि उनसे कुछ और कहा गया और बाद में वह कुछ और ही राग अलापने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दोपहर में ही इगलास तहसील के गोरई कस्बे में रालोद की जिला पंचायत सदस्य सुरेखा चौधरी के अमित नर्सिंग होम पर एसडीएम इगलास दलबल के साथ पहुंचे। वहां अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ दस्तावेज चेक करने के बाद उसको सील कर दिया गया। सुरेखा चौधरी और उनके पति हरचरन चौधरी इस वक्त बाहर हैं, इसलिए अस्पताल के स्टाफ से उनको ये जानकारी मिली। इस पर हरचरन चौधरी और सुरेखा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा रालोद की संयुक्त प्रत्याशी अर्चना यादव का चुनाव खराब के लिए उनके समर्थक सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह किसी दबाव में नहीं आएंगे। वह रालोद मुखिया जयंत चौधरी के निर्देश पर गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेंगे, चाहे जो हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed