फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA seals hotel and marriage home without map

Aligarh News: बिना नक्शा बने होटल एवं मैरिज होम को एडीए ने किया सील, 1 जनवरी को उद्घाटन की चल रही थीं तैयारी

Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
सार

उद्घाटन से दो दिन पहले एडीए ने अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के जतनपुर चिकावटी में एडीए की टीम ने बहुमंजिला होटल इंद्रप्रस्थ होटल एंड रेजीडेंसी के निर्माण को सील कर दिया। एडीए के अधिकारियों ने नोटिस भी जारी किया, मगर होटल स्वामी द्वारा नक्शा पास नहीं कराया।

विज्ञापन
ADA seals hotel and marriage home without map
एडीए ने सील किया होटल - फोटो : एडीए

विस्तार

अलीगढ़ में 30 दिसंबर को लोधा थाना क्षेत्र के जतनपुर चिकावटी में एडीए की टीम ने बहुमंजिला होटल के निर्माण को सील कर दिया। नए वर्ष के उपलक्ष्य में इस होटल का 1 जनवरी को उद्घाटन होना था, जिसकी तैयारी चल रही थी। इससे पहले ही एडीए के अफसरों ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में इंद्रप्रस्थ होटल एंड रेजीडेंसी को सील कर दिया। अधिकारियों ने होटल के साथ ही इसके पिछले हिस्से में करीब पांच हजार वर्ग मीटर में विकसित अवैध मैरिज होम को भी सील कर दिया।

विज्ञापन

 
एडीए के अधिकारियों के अनुसार लोधा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर मनीष कुमार सिंह द्वारा बिना नक्शा पास कराए ही एक बहुंमजिला होटल का निर्माण कर दिया गया। पिछले काफी समय से इस पर काम चल रहा था। एडीए के अधिकारियों ने नोटिस भी जारी किया, मगर होटल स्वामी द्वारा नक्शा पास नहीं कराया। अब एक जनवरी को होटल स्वामी इसके उद्घाटन की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि करीब पांच हजार वर्ग मीटर में होटल एवं उसके पीछे वाले हिस्से में बने मैरिज होम के निर्माण को भी सील कर दिया गया है। यहां अवर अभियंता गंगेश कुमार सिंह, श्यामवीर सिंह, अशोक शर्मा, दयाशंकर आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed