फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA sealed four illegal constructions in Thana Gandhi Park area

अलीगढ़ः एडीए ने थाना गांधी पार्क क्षेत्र में चार अवैध निर्माण सील किए

Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ADA sealed four illegal constructions in Thana Gandhi Park area
अवैध निर्माणों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का कहर जारी है। बुधवार को भी टीम ने गांधी पार्क क्षेत्र में अभियान चलाकर चार अवैध निर्माण सील कर दिए। इनमें से एक मामला ग्राम सिंधौली का भी रहा। यहां एक व्यक्ति ने बिना नक्शा पास कराए चार फ्लैटों का निर्माण कर लिया था। सभी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने सर्वप्रथम वीरी सिंह राठौर द्वारा धनीपुर मंडी के सामने 400 वर्ग गज क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण को सील कर दिया। इसके बाद अरविंद सिंह द्वारा ग्राम नरौना जीटी रोड लोटस हॉस्पिटल के पास 300 वर्ग गज क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए बेसमेंट व भूतल का निर्माण कर लिया था। इसे सील कर दिया गया। इसके पश्चात राजकुमार ग्राम सिंधौली द्वारा नवनिर्मित कॉलोनी जाफरी ड्रेन के निकट 450 वर्ग गज क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कर बनाए गए चार फ्लैट सील कर दिए गए। अंत में दिनेश द्वारा ग्राम भदेशी रेलवे लाइन के समीप 800 वर्ग गज क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बेसमेंट एवं भूतल का निर्माण सील कर दिया गया। टीम में प्राधिकरण स्टाफ के साथ गांधीपार्क पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed