फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA removed encroachment from land worth 22 crores from Ramghat road

अलीगढ़ : एडीए ने रामघाट रोड से 22 करोड़ की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 07 Apr 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
ADA removed encroachment from land worth 22 crores from Ramghat road
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की अवैध कब्जों व अतिक्रमणों पर अब टेडी नजर हो गई है। अभियान के तीसरे दिन एडीए की टीम ने रामघाट रोड स्थित ओएलएफ के सामने करीब 22 करोड़ की जमीन को जेसीबी मशीन की मदद से कब्जामुक्त करा दिया। इससे कब्जेधारकों में खलबली मच गई। उन्होंने एडीए पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एडीए की प्रभारी सचिव व ओएसडी अंजुम बी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस फोर्स के साथ रामघाट रोड के ओएलएफ स्कूल के सामने सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जों को हटवा दिया। एडीए की प्रभारी सचिव व ओएसडी अंजुम बी ने बताया कि एडीए की किशनपुर में सरकारी जमीन है। 34 साल पहले इसका एडीए के पक्ष में अधिग्रहण किया गया था।
विज्ञापन

इस जमीन पर भल्ला आटोमोबाइल्स, मेहता बिल्डिंग मैटेरियल, फेब्रिकेशन व चाय आदि के खोखे लगाने वालों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से हो रहे अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि खाली करायी गई जमीन की बाजार में कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है। एडीए की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को कब्जामुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। उधर, सासनीगेट के जयगंज इलाके के रहने वाले मोहित माहेश्वरी ने बिना नोटिस दिए ही एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कब्जे को लेकर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed