{"_id":"64e65e2f308ff1ce9a09b9a5","slug":"ada-demolished-illegal-colony-on-gular-road-aligarh-news-c-2-ali1009-194775-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एडीए का चला बुलडोजर, गूलर रोड पर अवैध कॉलोनी की ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एडीए का चला बुलडोजर, गूलर रोड पर अवैध कॉलोनी की ध्वस्त
Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:00 AM IST
सार
एडीए की टीम ने थाना बन्नादेवी पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पक्की सड़क एवं अवैध प्लॉटों की नींव आदि की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण/विकास कार्य के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
अवैध कालौनी को ध्वस्त करता एडीए का बुलडोजर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की बिना नक्शा अवैध तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। बुधवार को एडीए की टीम ने गूलर रोड स्थित हैजा अस्पताल के पीछे विकसित की जा रही कॉलोनी को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
एडीए अफसरों के अनुसार मो. शमशाद, भोला शंकर एवं देवेंद्र आदि द्वारा गूलर रोड हैजा अस्पताल के पीछे तीन बीघा क्षेत्रफल में पक्की सड़क एवं अवैध प्लॉटों की नींव के विरूद्ध ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे।
विज्ञापन
जिसके अनुपालन में एडीए की टीम ने थाना बन्नादेवी पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पक्की सड़क एवं अवैध प्लॉटों की नींव आदि की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण/विकास कार्य के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन