फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AD Health Agra will now investigate against former CMS

अलीगढ़ : पूर्व सीएमएस के खिलाफ जांच अब एडी हेल्थ आगरा करेंगे

Mon, 29 Aug 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
AD Health Agra will now investigate against former CMS
मलखान सिंह जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस व वर्तमान में इटावा जिला अस्पताल में तैनात डॉ. रामकिशन के खिलाफ चल रही जांच अब आगरा के अपर निदेशक को सौंप दी गई है। शासन स्तर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. रामकिशन पूर्व सीएमएस मलखान सिंह जिला अस्पताल, वर्तमान में जिला अस्पताल इटावा के वरिष्ठ परामर्शदाता के खिलाफ शिकायतों की जांच एडी अलीगढ़ मंडल कर रहे थे। अब यह जांच एडी आगरा मंडल करेंगे। इस आदेश में उल्लेख है कि रामकिशन पर अलीगढ़ सीएमएस तैनाती के दौरान अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, अधीन अधिकारियों के कार्य में बाधा पैदा करने, उच्चाधिकारियों के कारण बताओ नोटिस भेजे जाने के बाद भी शासकीय कार्यों का निस्तारण न करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इसी क्रम में प्रदेश शासन स्तर से अनुशासन व अपील नियमावली के तहत अपर निदेशक को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed