फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AD Health admits, OPD doctors are prescribing external medicines

एडी हेल्थ ने माना, ओपीडी के डॉक्टर लिख रहे बाहरी दवाएं

Tue, 21 Jun 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
AD Health admits, OPD doctors are prescribing external medicines
मलखान सिंह जिला अस्पताल के दवा स्टोर का निरीक्षण करते एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह - फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला अस्पताल में दवाओं का संकट और चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने का एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने संज्ञान लिया है। सोमवार को उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टोर में 40 तरह की दवाओं की कमी पाई गई। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के लिए कॉरपोरेशन को पत्र भेजा है। वहीं, ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों से कहा कि अगर बाहर की दवाएं लिखीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एडी हेल्थ ने माना कि कुछ डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल मलखान सिंह में गर्मी के कारण उल्टी, दस्त, बुखार, फंगल संक्रमण आदि के मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन की ओपीडी में दो हजार मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वार्डों मरीजों से भरे हैं। बच्चा वार्ड में एक बेड पर दो से तीन मरीजों का इलाज हो रहा है। ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल में दवाओं का संकट भी हो गया है। मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदकर लानी पड़ रही हैं। इस मुद्दे को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रकाशित किया था। इस पर एडी हेल्थ डॉ वीके सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वह दवा स्टोर में पहुंचे, जहां पर उनको 40 तरह दवाओं की कमी मिली। इनमें बीस दवाओं का ज्यादा उपयोग होता है। बीस दवाएं गंभीर मर्ज की हैं। सभी दवाओं के लिए उन्होंने कॉरपोरेशन को मांग पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

वैकल्पिक तौर पर दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
एडी हेल्थ डॉ वीके सिंह ने अस्पताल की सीएमएस ईश्वरी देवी बत्रा को दवाओं का मांग पत्र देने के निर्देश दिए। सीएमएस ने सीएमओ कार्यालय को इस संबंध में 29 दवाओं की उपलब्धता के लिए डिमांड भेज दी है। इस दौरान एडी हेल्थ ने सीएमओ डॉ नीरज त्यागी को दवाओं की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए, जिससे मरीजों को बाहर से दवाएं न खरीदनी पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा स्टोर की जांच सौंपी, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने अपनी टीम के डॉ. देवेंद्र को दवा स्टोर की जांच सौंपी है। उन्होंने कहा कि दो दिन में दवा स्टोर की पूरी जांच कर उन्हें रिपोर्ट सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को बिना दवा दिए न लौटाया जाए।
---
इन दवाओं की है कमी
मेटाडॉल, सिट्राजिन, सीपीएम, सीएमपी, उल्टी की दवा, टेमाडॉल, फंगल, एंटीबॉयोटिक सहित 40 तरह की दवाओं की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed