फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Actor Naseeruddin Shah sought daughter birth certificate from Aligarh Municipal Corporation

Aligarh: नसीरुद्दीन शाह ने नगर निगम से मांगा बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, 53 साल पहले हुआ अलीगढ़ में जन्म

Sat, 08 Jul 2023 04:30 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 04:30 AM IST
सार

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नसीरुद्दीन शाह की ओर से है। जिसमें एक शपत्र पत्र दिया गया है। इस शपथ पत्र पर एक तरफ खुद नसीरुद्दीन शाह का और दूसरी तरफ बड़ी बेटी हिबा का फोटो लगा है। शपथ पत्र के अनुसार मुंबई नीयर आफीसर क्लब निवासी सिने अभिनेता की बड़ी बेटी हिबा का जन्म 20 अगस्त 1970 को टीका राम नर्सिंग होम अलीगढ़ में हुआ है। जिसका जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया है।

विज्ञापन
Actor Naseeruddin Shah sought daughter birth certificate from Aligarh Municipal Corporation
नसीरूद्दीन शाह - फोटो : SELF

विस्तार

प्रख्यात फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की सबसे बड़ी बेटी हिबा नसीरुद्दीन शाह का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन नगर निगम में किया गया है। बताया जा रहा है कि यह आवेदन मुंबई से किसी परिचित अधिकारी के माध्यम से नगर निगम को भिजवाया गया है। आवेदन के अनुसार वर्ष 1970 में अलीगढ़ के टीकाराम नर्सिंग होम में जन्मी बेटी का प्रमाण पत्र मांगा गया है। जिस पर अब नगर निगम स्तर से एसडीएम को आवेदन भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही प्रमाण पत्र जारी करने पर निर्णय लिया जा सकेगा।

विज्ञापन


नगर निगम में किया गया आवेदन
विज्ञापन


यह आवेदन नसीरुद्दीन शाह की ओर से है। जिसमें एक शपत्र पत्र दिया गया है। इस शपथ पत्र पर एक तरफ खुद नसीरुद्दीन शाह का और दूसरी तरफ बड़ी बेटी हिबा का फोटो लगा है। शपथ पत्र के अनुसार मुंबई नीयर आफीसर क्लब निवासी सिने अभिनेता की बड़ी बेटी हिबा का जन्म 20 अगस्त 1970 को टीका राम नर्सिंग होम अलीगढ़ में हुआ है। जिसका जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया है। यह आवेदन पत्र आने के बाद वैसे तो गोपनीय ढंग से ही इसकी जांच की तैयारी थी। मगर सिने अभिनेता से जुड़ा होने के कारण यह आवेदन वायरल हो गया। जिसकी नगर निगम में जबरदस्त चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम नियमावली के अनुसार कोई भी जन्म प्रमाण पत्र अगर जन्म के एक वर्ष बाद आवेदन किया जाता है तो उसे जांच के लिए संबंधित तहसील को भेजा जाता है। इस प्रमाण पत्र को भी तहसील जांच के लिए भेजा जाएगा। वहां एसडीएम स्तर से जांच कराए जाने के बाद जो रिपोर्ट मिलेगी। उसी रिपोर्ट के अनुसार नियमानुसार प्रमाण पत्र पर निर्णय लिया जाएगा।-राकेश यादव, अपर नगर आयुक्त


उस समय नहीं था नगर निगम
मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले नसीरुद्दीन शाह ने खुद वर्ष 2016 में एएमयू आगमन के दौरान यह बात स्वीकारी कि वे 1967 से 70 तक एएमयू में पढ़े हैं। 2016 में उनके बड़े भाई जमीरुद्दीन शाह एएमयू के कुलपति थे। इसके बाद 1982 में उन्होंने रत्ना पाठक शाह से शादी की है। हिबा पहली पत्नी की संतान हैँ, जबकि दूसरी पत्नी से दो संतान हैं। हालांकि शपथ पत्र में हिबा की मां के रूप में भी रत्ना पाठक के नाम का उल्लेख है। 

कैसे मिलेगा रिकार्ड
सवाल खड़ा हो रहा है कि अब इस उम्र में आकर इस प्रमाण पत्र की क्या जरूरत पड़ी होगी। दूसरा सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जिस समय का जन्म बताया जा रहा है, उस समय अलीगढ़ को नगर पालिका का दर्जा था। क्या उस समय का रिकार्ड उपलब्ध होगा। इस नाम का नर्सिंग होम भी अब शहर में नहीं दिखाई देता है। फिर ये रिकार्ड कैसे मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed