फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Actor Chandrachur Singh met officials to resolve an ancestral property dispute

Aligarh News: पैतृक संपत्ति विवाद निपटाने के लिए अधिकारियों से मिले अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह

Sun, 28 Jun 2026 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Actor Chandrachur Singh met officials to resolve an ancestral property dispute
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह। 
बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने भाई के साथ शनिवार को अधिकारियों से मिलकर पैतृक संपत्ति विवाद को निपटारे की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि फर्जी वसीयत तैयार कर उनकी जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है। इसमें कुछ स्थानीय नेता भी शामिल हैं। छह महीने में दूसरी बार अधिकारियों से मिलकर अभिनेता ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन


चंद्रचूड़ सिंह जलालपुर रियासत से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कैप्टन बल्देव सिंह देहरादून में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सहपाठी रहे हैं। 1985 में शहर विधायक भी रहे। जलालपुर स्थित अपने आवास पर चंद्रचूड़ सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्हें बताया कि उनकी संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही विवाद सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं, क्योंकि उनकी संपत्ति पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। भाई अभिमन्यु सिंह ने कहा कि अलीगढ़ की अदालत में वाद दायर कर दिया गया है। वह सुबूत जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





फिल्म इंस्टीट्यूट बना तो तो योगदान दूंगा : चंद्रचूड़

चंद्रचूड़ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन नहीं चाहता है कि उसका शहर तरक्की करे। वह चाहते हैं कि अलीगढ़ से कलाकार निकलें और रुपहले पर्दे पर छा जाएं। अगर अलीगढ़ में फिल्म इंस्टीट्यूट या अन्य कोई संस्थान बनता है, तो उसमें अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में काबिल कलाकारों को काम मिलना चाहिए। चंद्रचूड़ सिंह ने बड़े पर्दे से दूरी बनाने के सवाल पर कहा कि देखिए, जहां अच्छा काम मिलेगा और खुश होऊंगा तो काम जरूर करूंगा।




कठपुतली में नजर आए थे चंद्रचूड़
चंद्रचूड़ सिंह आखिरी बार 2022 में आई फिल्म कठपुतली में नजर आए थे। इसमें अक्षय कुमार और रकुलप्रीत सिंह प्रमुख भूमिका में थी। चंद्रचूड़ सिंह ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। उनकी पहली फिल्म माचिस है।

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह। 

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed