{"_id":"6905e408af13106d2d07db49","slug":"achal-sarovar-illuminated-with-1-21-121-lamps-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Diwali: एक लाख 21 हजार 121 दीपों से जगमगाएगा अचल सरोवर, 5 नवंबर को होगा दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Diwali: एक लाख 21 हजार 121 दीपों से जगमगाएगा अचल सरोवर, 5 नवंबर को होगा दीपदान
Sat, 01 Nov 2025 04:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Nov 2025 04:12 PM IST
सार
देव दिवाली पर्व पर श्री गिलहराजजी हनुमान मंदिर मंदिर पर दीपदान व महाआरती कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 1,21,121 लाख दीपों से अचल सरोवर जगमग होगा।
विज्ञापन
अचल सरोवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में देव दिवाली पर 5 नवंबर को शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर, गिलहराजजी मंदिर, टीकाराम मंदिर समेत विभिन्न मंदिर दीपकों से जगमग होंगे। इस अवसर पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
महंत योगी कौशल नाथ ने बताया कि देव दिवाली पर्व पर श्री गिलहराजजी हनुमान मंदिर मंदिर पर दीपदान व महाआरती कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 1,21,121 लाख दीपों से अचल सरोवर जगमग होगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय मंदिर परिसर को 5100 दीपकों से सजाया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं द्वारा रंगोली बनाकर विशेष आतिशबाजी भी की जाएगी। प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर अचलताल पर भी दीपदान होगा। रावणटीला स्थित चेतन आश्रम पर भी देव दिवाली पर दीपदान किया जाएगा।
विज्ञापन