फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused sent to jail in murder of youth in RMPSU

Aligarh: यूनिवर्सिटी परिसर में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी भेजा जेल, दो आरोपी फरार,पुलिस कर रही तलाश

Mon, 29 Jul 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 29 Jul 2024 05:47 AM IST
सार

जनपद गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज के गांव गोपालपुर निवासी सोनू यादव को उनके गांव के ही जमुना प्रसाद यादव ने सरिया से सिर पर घातक वार कर हत्या कर दी थी। आरोप है कि जमुना यादव ने सोनू से 500 रुपये उधार लिए थे। वही रुपये मांगने पर सोनू की हत्या की गई।

विज्ञापन
Accused sent to jail in murder of youth in RMPSU
मुख्य आरोपी जेल भेजा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय परिसर में 26 जुलाई की देर रात 500 रुपये के लिए दोस्त की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जमुना प्रसाद यादव को 28 जुलाई को जेल भेज दिया गया। मृतक की बहन शांति यादव ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जनपद गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज के गांव गोपालपुर निवासी सोनू यादव पुत्र छैलू यादव को उनके गांव के ही जमुना प्रसाद यादव पुत्र रामजियावन यादव ने सरिया से सिर पर घातक वार कर हत्या कर दी थी। आरोप है कि जमुना यादव ने सोनू से 500 रुपये उधार लिए थे। वही रुपये मांगने पर सोनू की हत्या की गई।
विज्ञापन


वहीं मृतक की बहन का आरोप है कि हत्या करने में कुलदीप पुत्र केदारनाथ और ठेकेदार वासिम पुत्र आसिम अहमद निवासी उत्तम नगर दिल्ली भी शामिल थे। सोनू यादव के मजदूरी के 35 रुपये ठेकेदार वासिम पर बकाया थे। वहीं जमुना प्रसाद यादव ने सोनू यादव से 50 हजार रुपये ले रखे थे। इसी के चलते तीनों ने मिलकर हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed