{"_id":"637e790aab7b8b0ec01b93bd","slug":"accused-of-sandeep-murder-case-raped-the-woman-of-the-family-city-office-news-ali305442815","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदीप हत्याकांड के आरोपी परिवार की महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदीप हत्याकांड के आरोपी परिवार की महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया अभियुक्त। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
एटा अलीगंज के सीमेंट सप्लायर व लॉजिस्टिक कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड से जुड़े 13 में से एक आरोपी परिवार की महिला से दुष्कर्म की वारदात हुई है। पीड़ित महिला ने सीसीटीवी फुटेज के साक्ष्य के आधार पर पड़ोसी व्यापारी को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बन्नादेवी पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपी व्यापारी को बुधवार को जेल भेज दिया।
बन्नादेवी क्षेत्र की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप है कि मूल रूप से नगर निगम के पास रहने वाले व्यापारी का कई वर्ष से उनके घर के सामने मकान बन रहा है। इसलिए उसका उनके घर आना जाना शुरू हुआ। इसी दौरान कुछ समय पहले महिला को रसोई दिखाने के बहाने से घर में दबोच लिया और साथी ने पिस्टल तान दी और खुद आरोपी व्यापारी ने दुष्कर्म किया।
साथ में वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल करने लगा। फिर जब मन आया, इसी वारदात को अंजाम दिया। एक बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। डरा धमकाकर कई किश्त में दस लाख रुपये भी ले लिए। जब यह घटना पति को बताई तो वह बीमार हो गए और उनका लंबे समय तक इलाज चला।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उसके दो बेटों व एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह पति साथ अकेली रहती है। आरोपी लगातार डरा धमका रहा है। फिर से ब्लैकमेल करते हुए रुपये मांग रहा है। तब जाकर मजबूरी में मामले में एसएसपी से शिकायत की गई और साथ में आरोपी के घर में आने-जाने के सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में दिए गए।
सीओ द्वितीय शिवप्रताप सिंह के अनुसार इस घटना के संबंध में कौशल उर्फ दीपक यादव व उसके साथी रंजन यादव को आरोपी बनाया गया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कौशल को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया है। बाकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में विवेचना जारी है। इधर, अंदरखाने खबर है कि पिछले दिनों पीड़ित महिला के परिवार के पुरुष सदस्य संदीप गुप्ता हत्याकांड में जेल गए थे।
तभी से मदद के नाम पर आरोपी इस परिवार के साथ खड़ा था। बता दें कि इससे पहले दीपक का नाम कोरोना काल में ऑक्सीजन कांड में भी सुर्खियों में रहा था। उस समय ऑक्सीजन प्लांट मालकिन की शिकायत पर एसीएम ने दीपक को नोटिस दिया था। बाद में जांच के बाद दीपक आदि को क्लीनचिट मिली थी। पिछले दिनों ऑक्सीजन प्लांट मालकिन डा. आस्था की उसके पति ने हत्या कर दी।