{"_id":"6939dc204f86bd79c605ce74","slug":"accused-of-plowing-the-path-to-the-crematorium-protest-at-the-police-station-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102696-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मरघट का रास्ता जोतने का आरोप, थाने में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मरघट का रास्ता जोतने का आरोप, थाने में धरना
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नयावास नरेंद्रगढ़ी के अनुसूचित जाति के लोग बुधवार को दोपहर थाना परिसर में धरना देकर बैठ गए, उनका आरोप था कि गांव मरघट को जाने वाले रास्ते को कुछ लोग ट्रैक्टर से जोत रहे हैं। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। करीब दो घंटे बाद आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया।
धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि मरघट जाने वाले मार्ग को राजस्व विभाग की टीम ने कब्जा मुक्त कराकर चिह्नाकंन कर दिया था लेकिन दबंगों ने उसे ट्रैक्टर से फिर जोत दिया है, इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई है। धरने के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण वापस घर लौट गए। साथ ही चेतवानी दी कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
गांव के मोहर सिंह द्वारा सात लोगों के विरुद्ध तहरीर भी दे दी गई है। ज्ञात रहे ग्राम प्रधान लज्जाराम ने एक अगस्त को मण्डलायुक्त से चकमर्ग को कब्जामुक्त कराने को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसपर 10 नवंबर को नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ 15 मीटर के चकरोड़ को कब्जा मुक्त करा दिया था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।