फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of killing Neeru rescue SHO

हत्या के आरोपी नीरू को बचा रहे थानेदार

Fri, 04 Dec 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 04 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing Neeru rescue SHO
अकराबाद क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी चाहरम में हुई प्रधान प्रत्याशी हीरा सिंह की हत्या के मामले में इलाका पुलिस पर आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम एसएसपी से मिलने पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में थानेदार मुख्य आरोपी नीरप्रकाश उर्फ नीरू को बचाने की कोशिश में लगे हैं। 

गांव में 21 नवंबर की देर शाम हीरा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी गांव के ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त युवक नीरू को बनाया गया। मामले में अब तक दो आरोपी जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन


 मगर बृहस्पतिवार को तीसरा आरोपी चंद्रपाल पुलिस ने जेल भेजा तो उसके गिरफ्तारी प्रपत्रों में दर्शाया कि चंद्रपाल द्वारा ही चलाई गई गोली ही हीरा को लगी थी, जबकि तहरीर, गवाही, मौके के बयान आदि में नीरू की गोली से हत्या होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसे लेकर एसएसपी के सामने ग्रामीणों की भीड़ ने तर्क दिया कि यह सब सत्ता के दबाव में नीरू को मुकदमे में लाभ देने के इरादे से किया जा रहा है, जबकि नीरू ही इस हत्या का प्लानर, शूटर सब कुछ है। इस पर एसएसपी की ओर से ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed