{"_id":"698b9179030d83a2be0b9333","slug":"accused-of-embezzling-rs-30-lakh-in-the-name-of-selling-land-aligarh-news-c-2-1-ali1010-906262-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जमीन बेचने के नाम पर तीस लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जमीन बेचने के नाम पर तीस लाख रुपये हड़पने का आरोप
Wed, 11 Feb 2026 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर दो लोगों ने गांव बुढ़ाका निवासी पुष्पेंद्र शर्मा से 30.50 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
पीड़ित के अनुसार गांव एदलपुर निवासी शीशपाल और ओमवीर सिंह से साढ़े दस लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 11.5 बीघा जमीन खरीदने का सौदा किया था। गवाहों के समक्ष दोनों आरोपियों ने तीन किस्तों में नकद व आरटीजीएस के जरिये 28 लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए। इसके बाद और एडवांस मांगा।
उनके पास ढाई लाख रुपये थे, जिसे लेकर गोंडा नहर पुल पर वह पहुंचे जहां दोनों आरोपियों ने ढाई लाख रुपये छीन लिए और तमंचा लगाकर अब तक दिए गए रुपयों को भूल जाने की धमकी दी। मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी बैनामे से जमीन पर कब्जे की कोशिश
खैर। गांव नगला अस्सू निवासी संजीव कुमार शर्मा ने फर्जी बैनामा के जरिये अपनी कृषि उपयोग वाली जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि विपक्षियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन का बैनामा करा दिया और अब जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए उन्हें धमकी दी जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों की जांच की जा रही है।