फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused arrested for stealing laptop and mobile

आखिर धरा गया: लैपटॉप-मोबाइल चुराने वाला चूहा पुलिस के पिंजरे में फंसा, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई पहचान

Thu, 07 May 2026 01:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 07 May 2026 01:43 PM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें चूहा की पहचान हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से माल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Accused arrested for stealing laptop and mobile
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोहल्ला नई बस्ती में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और रुपये चुराने वाले शातिर चोर फैजान उर्फ चूहा निवासी शाहजमाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चूहा की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को पीड़ित जावेद अख्तर की अनुपस्थिति में फैजान ने उनके घर को निशाना बनाया था। उस वक्त जावेद दुकान पर थे और उनका बेटा सो रहा था। आरोपी घर से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी लेकर भाग गया था। 
विज्ञापन


चोरी का पता चलने पर उन्होंने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें चूहा की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से माल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed