फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accusation: Shyuraj asks Rs 5-6 lakh for inciting ethnic riot

आरोप: जातीय दंगा भड़काने के लिए श्यौराज ने मांगे 5-6 लाख रुपये

Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accusation: Shyuraj asks Rs 5-6 lakh for inciting ethnic riot
वाल्मीकि धर्मशाला में लोगों को समझाते श्योराज जीवन। - फोटो : neeraj
हाथरस के चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की बिटिया से दरिंदगी के मामले में शुरू से सक्रिय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सफाई मजदूर आयोग के पूर्व सदस्य श्यौराज जीवन पर जातीय दंगा भड़काने का आरोप लगा है।आरोपी श्यौराज जीवन को पुलिस अब चंदपा से सादाबाद ले जा रही है।
विज्ञापन


एक इलेक्ट्रानिक चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में श्यौराज जीवन हाथरस कांड को लेकर जातीय दंगा भड़काने वाली बातें कहते दिखाई दे रहे हैं। स्टिंग के दौरान वे यहां तक कह गए कि कोई 5-6 लाख रुपये दे तो वे दंगे की पूरी योजना तैयार कर लेंगे। वहीं, श्यौराज जीवन ने इसे गहरी साजिश करार दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे टीवी चैनल ने जब यह स्टिंग ऑपरेशन संबंधी न्यूज दिखाई तो अलीगढ़ से लेकर हाथरस और  दिल्ली तक हलचल मच गई। एक तरफ जहां हाथरस पुलिस हरकत में आ गई और वहीं श्यौराज जीवन के पैरों तले की जमीन खिसक गई। तमाम मीडियाकर्मियों का जमावड़ा उनके घर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्यौराज जीवन ने स्टिंग ऑपरेशन को लेकर बताया कि उन्हें बड़ी साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को अमित नाम के एक व्यक्ति का फोन उनके पास आया था। उसने कहा कि वह मिलना चाहता है।

इस पर अमित को अचलताल स्थित वाल्मीकि मंदिर कार्यालय पर बुलाया। कार्यालय पर आकर अमित ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रहे संगठनों से जुड़ा हुआ है। इस काम के लिए वह पांच करोड़ रुपये उनको भी दे सकता है। अगर वह योगी सरकार को उखाड़ फेंकने में मदद करें।

श्यौराज जीवन ने कहा, अमित की बातें सुनकर पहले तो उनको शक हुआ, कहीं यह युवक प्रदेश में दंगा भड़काने वाले असामाजिक तत्वों से न मिला हुआ हो। पुलिस को सूचित करने के लिए थोड़ा समय चाहिए था, इसलिए युवक को बातों में उलझाए रखा और उसके सुर से सुर मिलाना शुरू कर दिया। बातचीत के बाद अमित ने अगले दिन मिलने की बात कही।

कांग्रेसी नेता श्यौराज जीवन ने कहा कि इसके तुरंत बाद उन्होंने एडीजी और अन्य आला पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनको एसएमएस भेजकर पूरे मामले से सूचित किया कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदेश में दंगा फैलाना चाहते हैं। इसके बाद अगली सुबह एडीजी अजय आनंद से बात की और उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि जो वीडियो दिखाए जा रहे हैं, उस समय की है, जब वह युवक को उसकी बातों में हां में हां मिला रहे थे। यह गहरी साजिश है, इसका पर्दाफाश होना चाहिए। दूसरी ओर हाथरस पुलिस ने श्यौराज जीवन को नोटिस भेजकर आठ अक्तूबर तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत न होने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई है। 

श्यौराज जीवन ने यह कहा स्टिंग ऑपरेशन में
टीवी रिपोर्टर संग स्टिंग के दौरान बातचीत में सवाल जवाब में उन्होंने कहा है कि हाथरस कांड में बड़े नेता आ सकते हैं। वे कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, राहुल गांधी के अलावा सपा नेता अखिलेश यादव को बुला सकते हैं। ये नेता तभी आएंगे, जब यहां गोलियां चलेंगी। दो आदमी इधर से, दो आदमी उधर से मारे जाएंगे। आंदोलन लंबा चलेगा। इसके लिए सब कुछ चाहिए। उनकी पूरी कोशिश होगी। इसके लिए आर्थिक मदद कराइए। 5-6 लाख रुपये रुपये चाहिए। ये लोग हमें डरा रहे हैं। मगर, हम डरने वाले नहीं हैं। इसकी पूरी तैयारी है। हमारे लोग तैयार हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतिम संस्कार की रात हुए घटनाक्रम पर भी जानकारी दी है।


समर्थक आवास पर जुटे, आक्रोश
श्यौराज जीवन को लेकर फुटेज सामने आने पर उनके आगरा रोड स्थित शीशियापाड़ा के आवास पर उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर समर्थकों में आक्रोश दिखाई दिया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed