फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accountant said... Vigilance is forcibly trapping money by keeping it

Aligarh News: लेखपाल बोले... पैसे रखवाकर जबरन ट्रैप कर रही विजिलेंस

Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accountant said... Vigilance is forcibly trapping money by keeping it
लेखपाल संगठन ने आरोप लगाया है कि जबरन लेखपालों के पास पैसे रखवाकर विजिलेंस उन्हें ट्रैप कर रही है। रिश्वतखोरी के आरोप में फर्जी तरीके से लेखपालों को जेल भेजा जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा प्रशासनिक जांच के बाद ही इस तरह की कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए एसडीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ की प्रांतीय सर्वोच्च समिति के निर्णय के अनुसार शनिवार को तहसील में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील दिवस का बहिष्कार किया गया। अध्यक्षता राम प्रकाश शर्मा अध्यक्ष ने किया। महेश सिंह उपाध्यक्ष, आकाश कुमार उपाध्यक्ष, राहुल कुमार मंत्री, पुष्पेंद्र कोषाध्यक्ष, संजय तोमर जिला उपाध्यक्ष, सनी खान, एकता सारस्वत, वर्षा चौधरी आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे। इनके साथ ही राजस्व निरीक्षक महासंघ की ओर से राजस्व निरीक्षक नरेश बाबू, पंकज गुप्ता, करतार सिंह, चंद्रशेखर गौर, लक्ष्मी नारायण, ओमदत्त भी धरने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed