{"_id":"6ae3b6c975d616523a0c6f16","slug":"accountant-of-a-wholesale-market-trader-goes-missing-with-rs-10-lakh-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1100986-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंडी के व्यापारी का मुनीम 10 लाख रुपये लेकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंडी के व्यापारी का मुनीम 10 लाख रुपये लेकर लापता
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति के कमीशन एजेंट का मुनीम बैंक से 10 लाख रुपये लेकर बाइक समेत लापता हो गया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार की रात को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
मंडी ओमप्रकाश शर्मा की कमीशन एजेंसी है। व्यापारी चित्रवीर शर्मा के अनुसार, 29 अक्तूबर को उन्होंने मुनीम दर्पण राठौर निवासी खैर को 12 लाख रुपये का चेक देकर आईसीआईसीआई बैंक भेजा था। बैंक से भुगतान मिलने के बाद मुनीम 10 लाख रुपये थैले में रखकर व्यापारी की मोटरसाइकिल से निकल गया। शेष दो लाख रुपये बैंक मैनेजर के पास छोड़ दिए।
दोपहर 12:35 बजे बैंक से निकलने के बाद मुनीम मंडी नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद मिला। तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वह टेंटी गांव रोड की ओर जाता दिखाई दिया। देर शाम तक उसका पता नहीं चला। चित्रवीर शर्मा ने कोतवाली में शिकायत दी। क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि तलाश के लिए टीम गठित की गई है। मोबाइल लोकेशन और फुटेज खंगाले जा रहे हैं।