फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accountant duped textile trader in IPL betting scam

Aligarh News: आईपीएल सट्टेबाजी के चक्कर में कपड़ा व्यापारी को अकाउंटेंट ने लगाया चूना, 27 लाख किए पार

Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
सार

आरोपी सुबोध कुमार उर्फ सोनू की शादी चार दिन बाद चार मई को पला भदेसी इलाके की एक युवती से होने वाली थी। लेकिन, जब लड़की वालों को इस घपले की खबर मिली, तो उनके होश फाख्ता हो गए। लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Accountant duped textile trader in IPL betting scam
आईपीएल पर सट्टा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के रेलवे रोड इलाके में एक कपड़ा व्यापारी को उसके अकाउंटेंट ने आईपीएल सट्टेबाजी के चक्कर में 27 लाख का चूना लगा दिया। जब व्यापारी ने अपना खाता देखा, तब इसका खुलासा हुआ। इस घपले में अकाउंटेंट का पिता भी शामिल था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी अकाउंटेंट ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपी अकाउंटेंट की चार मई को शादी होनी थी। जेल जाने की पुष्टि होने पर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है।

विज्ञापन


सुबोध कुमार उर्फ सोनू निवासी तुर्कमान गेट रेलवे रोड स्थित एक कपड़ा व्यापारी के यहां एक साल से अकाउंटेंट का काम करता था। कुछ समय पहले सोनू ने अपने पिता विनोद के साथ मिलकर व्यापारी के तगादों को अपने खाते में लेना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद वह पैसा आईपीएल के सट्टे में लगा दिया। व्यापारी ने जब खाते का विवरण चेक किया तो वह दंग रह गया। खाते में पूरा पैसा नहीं था। 
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों की मदद से उसे पिता पुत्र द्वारा किए गए घपले का पता चला। गांधी पार्क पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता विनोद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अकाउंटेंट सोनू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर गांधी पार्क रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि व्यापारी के यहां से गबन कर अकाउंटेंट ने पिता की मदद से आईपीएल सट्टा खेला है। इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस टीम में एसआई नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चार दिन बाद थी सोनू की शादी
आरोपी सुबोध कुमार उर्फ सोनू की शादी चार दिन बाद चार मई को पला भदेसी इलाके की एक युवती से होने वाली थी। लेकिन, जब लड़की वालों को इस घपले की खबर मिली, तो उनके होश फाख्ता हो गए। लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed