फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident occurred due to tractor-trolley loaded to a height higher than the standard

Aligarh News: मानक से अधिक ऊंचाई तक भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ हादसा

Sun, 25 Jan 2026 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 25 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Accident occurred due to tractor-trolley loaded to a height higher than the standard
गांव दरी अलावलपुर में बिजली के जिस खंभे की चपेट में आने से घायल बच्ची की मौत हुई, वह खंभा मानक से अधिक ऊंचाई तक भरे ट्रैक्टर ट्राॅली की वजह से गिरा। प्रशासन और विद्युत विभाग की जांच में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में अधिक ऊपर तक भरी लकड़ी में एलटी बंच केबिल में फंसा था। चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय केबल खींचते हुए आगे बढ़ा दिया। इससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। दुर्भाग्यवश, उसी समय घेर से घर लौट रही तन्नू (12) पुत्री रोहतास अपनी दादी कस्तूरी देवी के साथ वहां से निकल रही थी।
विज्ञापन

ऊपर खंभा गिरने से तन्नू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि उसकी दादी कस्तूरी देवी घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विद्युत विभाग का कहना है कि संबंधित बिजली का खंभा तकनीकी मानक के अनुरूप स्थापित था। हालांकि खंभे के समीप लगाया गया बैक-स्टे हटाए जाने के कारण उसमें हल्का झुकाव आ गया था। जांच के आधार पर ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक के विरुद्ध दादों थाने में तहरीर दी गई है। थाना पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने सहित आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed