फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident news

दो साल के अंदर दूसरी बार उजड़ा रचना का सुहाग

Sat, 23 Nov 2019 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accident news
देर रात पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिवार वाले। - फोटो : CITY OFFICE
इसे नीयत का फैसला मानिए अथवा रचना का दुर्भाग्य? दो साल के अंदर दूसरी बार उसका सुहाग उजड़ गया। दोनों बार उसने पति को एक ही तरीके से खोया। पहली बार खेतों की ओर जाते समय बाइक में टक्कर लगने से पति की मौत हुई थी। अब खेतों में आलू की फसल में पानी लगाकर लौटते समय बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से पति की जान चली गई। रचना बार-बार बेसुध हो रही है, तो वहीं दो बेटों को खोकर पूरा परिवार बेहाल है।
विज्ञापन

मामला पहाड़ीपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अनिल और उसके साथ मौजूद मजदूर है। अनिल के बड़े भाई राजू की 2 साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। राजू के एक लड़का है। उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने राजू की पत्नी रचना की शादी देवर अनिल के साथ करा दी थी। परिवार में एक बार फिर हंसी खुशी लौट आई थी।
विज्ञापन

अनिल और रचना के 8 माह की बेटी है। अनिल बृहस्पतिवार को आलू की फसल में पानी लगवाने के बाद बाइक से लौट रहा था तभी हादसे में साथ मौजूद मजदूर के साथ जान चली गई। बताते हैं कि जिस ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारी, उस ट्राली में 25 लोग सवार थे। बताते हैं कि हादसा होते ही ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई थी। हालांकि ट्राली में बैठे लोगों को किसी तरह की चोट नहीं लगी। यह ट्रैक्टर ट्राली इगलास से बसेली गांव जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed