{"_id":"630fb8f7bf5f0d16f25b3400","slug":"accident-akbarabad-news-ali2993651124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: मिनी बस में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: मिनी बस में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के आठ लोग घायल
Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
सार
अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास यात्रियों को उतार रही मिनी बस में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार मिनी बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जिला हरदोई के थाना पचपेड़ा के गांव नगवा खेड़िया निवासी श्याम कुमार पुत्र महीपाल सिंह बुधवार को अपनी मां की मौत की खबर सुनकर परिजनों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम से गांव नगवा खेड़िया जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास यात्रियों को उतार ही मिनी बस में पीछे से उनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार श्याम कुमार, गोल्डी, मीना देवी, मोनू देवी, गुड्डू व बच्चे शीतल, गंगा व क्षमा घायल हो गए। कार में घायल हुए लोगों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन