फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Academic calendar of secondary schools declared

माध्यमिक विद्यालयों का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित

Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Academic calendar of secondary schools declared
माध्यमिक विद्यालयों का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित कर दिया गया है। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा दिसंबर में और प्री बोर्ड परीक्षा फरवरी-2022 में होगी, जबकि बोर्ड परीक्षा मार्च-2022 में होगी। कोविड-19 महामारी के चलते शैक्षिक सत्र-2021-22 में माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

स्कूलों में ऑनलाइन या ऑफलाइन के जरिये बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित मासिक परीक्षा (प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में त्रैमासिक व अर्द्ध वार्षिक परीक्षा को छोड़कर) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के प्राप्तांकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। कक्षा नौ व 10 का प्रथम आंतरिक मूल्यांकन अगस्त, द्वितीय मूल्यांकन अक्तूबर व तृतीय मूल्यांकन जनवरी में होगा। त्रैमासिक परीक्षा सितंबर व अर्द्ध वार्षिक परीक्षा अक्तूबर में होगी। विज्ञान, मानविकी, कृषि व व्यावसायिक वर्ग की कक्षा 11 व 12 की प्रायोगिक परीक्षा जनवरी में होगी। कक्षा 9 व 11 की वार्षिक गृह परीक्षा फरवरी-2022 में होगी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत अप्रैल-2022 में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed