{"_id":"58584e494f1c1b6755e3996a","slug":"ac-buses-will-increase-the-number-of-schools-in-aligarh-manpal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बढेगी एसी बसों की संख्या ः मानपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बढेगी एसी बसों की संख्या ः मानपाल सिंह
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
AC buses will increase the number of schools in Aligarh Manpal Singh
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के गांधी पार्क बस स्टैंड का लोकार्पण सोमवार को विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अलीगढ़ में एसी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही अलीगढ़, कासगंज, हाथरस में नए वर्कशापों का शिलान्यास भी होगा। इस मौके पर जीपीएस युक्त 4 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही नशेड़ी ड्राइवरों पर लगाम कसने के लिए हाईटेक टीमें गठित की जा रही हैं, जो सभी प्रकार के उपकरणों से लैस होंगी। यह मौके पर ही ड्राइवर को चेक करके उसके नशे की हालत को चेक करेंगी।
उन्होंने रोडवेज बस चालकों से कहा कि वह प्रत्येक दशा में गति के साथ-साथ सुरक्षा का पहले ध्यान रखें। देश में प्रचलित राज्य परिवहन सेवाओं को तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो यूपीएसआरटीसी में दुर्घटनाओं की संख्या बहुत कम है फिर भी हमारा प्रयास है कि दुर्घटनाएं बिल्कुल न हों। इसके लिए दिन और रात दोनों वक्त रोडवेज बस चालकों का मेडिकल चैकअप भी किया जाता है।
विज्ञापन
कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अपने आप में बहुत बड़ा परिवर्तन किया है।
अब रोडवेज बसों में जीपीएस सिस्टम भी चालू हो गया है, जो बस की गति अधिक होने पर ऑटोमेटिक तरीके से कंट्रोल रूम को बता देता है। उन्होंने यात्रियों से डग्गेमार वाहनों से यात्रा न करने की भी सलाह दी।
शहर विधायक जफर आलम ने कहा कि गांधी पार्क के पुराने बस स्टैंड को नवीन भवन एवं आधुनिक सुविधाओं से लेस करना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की देन है। कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि अलीगढ़ में भी अब तरक्की दिखाई दे रही है और इसके लिए राज्य सरकार प्रशंसा की पात्र है। इसके साथ-साथ डीआईजी आरपी यादव , क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आरिफ सकलैन, आरटीओ विक्रम सिंह एवं सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मुनेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, सपा के पार्षद अफजाल हमीद, यासीन शम्स, बिल्लू चौहान, फरहान सलमानी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद परिवहन राज्यमंत्री कासगंज के लिए रवाना हो गए।