फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   about 7.5 lack rupees goods seized

वाणिज्य कर विभाग का मां वैष्णो गुड्स कैरियर पर छापा

Fri, 26 Feb 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
about 7.5 lack rupees goods seized
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने सासनीगेट क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कंपनी मां वैष्णो गुड्स कैरियर पर छापा मारकर 7.5 लाख रुपये का हार्डवेयर अपने कब्जा में ले लिया है। जांच-पड़ताल अभी जारी है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि ट्रांसपोर्टर वास्तविक के बदले फर्जी बिल लगाकर कर चोरी का माध्यम बन रहा है। विभागीय अधिकारी ट्रांसपोर्टर के पीछे लग गए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को अधिकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापेमारी कर रात तीन बजे तक जांच-पड़ताल करते रहे। डिप्टी कमिशभनर आरपीएफ कोंते ने बताया कि तलाशी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में 7.5 लाख रुपये मूल्य के 196 नग हार्डवेयर अविधिक इनवॉइस से संबंधित पाए गए हैं, जिन्हें अधिग्रहित कर लिया गया है।
विज्ञापन

नियमानुसार कर व अर्थदंड निर्धारित करते हुए जब्ती की कार्रवाई की जानी है। इसके अतिरिक्त संदिग्ध फर्मों से संबंधित बिल, इनवाइस अभिग्रहित किए गए हैं। फर्मों के जीएसटी पोर्टल पर घोषित आंकड़ों एवं सप्लाई चेन की प्राथमिकी जांच से कुछ फर्मों की संदिग्धता स्पष्ट होती है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed