{"_id":"60c25f9d8ebc3e817c26a3f0","slug":"abcd-of-crime-taught-to-jurisdictional-city-office-news-ali265207339","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्राधिकारियों को सिखाई गई अपराध की एबीसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्राधिकारियों को सिखाई गई अपराध की एबीसीडी
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग करते एसएसपी कलानिधि नैथानी।
- फोटो : CITY OFFICE
जहरीली शराब कांड के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार रात अपराध समीक्षा बैठक कर जिले के राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों के लक्ष्य तय किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों को अपराध की एबीसीडी सिखाते हुए उसके अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 20 हजार चिह्नित अपराधियों के इस माह में सत्यापन पूरा कराने व अपराधियों के खिलाफ चल रहे चार-चार अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसएसपी ने शराब कांड से शुरुआत करते हुए इस तरह के माफिया के खिलाफ कमर तोड़ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ में ऑपरेशन प्रहार में तेजी लाने, यातायात व्यवस्था सुधारने, ऑपरेशन ब्लैक आउट, ऑपरेशन तिकड़ी में तेजी से कार्रवाई करने के लिए कहा। ऑपरेशन खुशी में लापता की तलाश तेजी कराने के निर्देश दिए। सीओ स्तर के अधिकारियों को बेहतर पर्यवेक्षण, जनसनुवाई पर जोर दिया।
इसके अलावा शराब कांड में रासुका व गैंगेस्टर में तेजी लाने, अवैध व नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए सघन चेकिंग कराए जाने, बीट स्तर पर सूचनाएं संकलित कराकर कार्रवाई करने, शराब से जुड़े पुराने अपराधियों पर कार्रवाई करने, आबकारी संग मिलकर ठेकों की सतत चेकिंग के निर्देश दिए। साथ में इस तरह की घटना भविष्य में होने पर सीओ व थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नियत की गई। तस्करी रोकने के लिए बॉर्डर पर चेकिंग के निर्देश दिए। साथ में इस घटना से संबंधित मुकदमे विशेष श्रेणी में रखकर विवेचना करने के निर्देश दिए। इस मामले के आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, प्रकाश में आए लोगों की गिरफ्तारी करने और सीओ स्तर के अधिकारियों को लीडरशिप दिखाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये है एबीसीडी
- ए - वांछितों को अरेस्ट कराया जाए
- बी - अपराधियों की बेल रिजेक्ट कराएं
- सी - जो क्रैकडाउन हुए, उनकी निगरानी
- डी - जहां डिस्प्यूट हैं, उनकी निगरानी करें
ये भी जरूरी निर्देश
- अपराधियों के पहचान एप में डाटा अपलोड कराएं।
- सामान्य अपराधी का बीट सिपाही व गंभीर का डाटा दरोगा अपलोड करेंगे।
- चालान के नाम पर सामान्य लोगों को परेशान न किया जाए।
- झगड़ों में एनसीआर के बजाय एफआईआर दर्ज किया जाए।