फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aaradhya, muskan and kuldeep won

आराध्या, मुस्कान व कुलदीप रहे विजेता

Mon, 18 Jan 2021 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya, muskan and kuldeep won
आगरा रोड़ समृधि टाउन शिप में माहेश्वरी क्रिएटिव क्लव द्वारा आयोजित डांस अलीगढ़ डांस सीजन 6 के ग्र - फोटो : CITY OFFICE
माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब और अलीगढ़ हेल्पलाइन की ओर से समृद्धि टाउनशिप में आयोजित डांस अलीगढ़ डांस सीजन-6 के अंतिम मुकाबले में रविवार को सभी 42 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने-अपने वर्ग में आराध्या, मुस्कान और कुलदीप विजेता रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के महानगर महामंत्री मानव महाजन व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव तरुण सक्सेना मौजूद रहे। विंग्स कथक डांस एकेडमी की गनिका गुप्ता, महक गुप्ता, जिया सैनी और उनकी टीम ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। दिन में मौसम ठंडा होने के बावजूद सभी 42 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने अपने वर्ग बेहतरीन प्रस्तुति दी। राजीव द्विवेदी और तिलक शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में आराध्या गोयल, रिद्धी जैन व चित्राक्षी भारद्वाज, जूनियर वर्ग में मुस्कान कुमारी, जिया सैनी व यशिका सिंह, सीनियर वर्ग में कुलदीप कुमार, पूजा उपाध्याय और कामिनी कौशल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। राहुल वार्ष्णेय मानक फार्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी ने आभार जताया। संचालन अलीगढ़ हेल्पलाइन के संस्थापक राज सक्सेना ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के रितेश माहेश्वरी, दीपक राठी, कमल माहेश्वरी, बृजमोहन माहेश्वरी, रश्मि आनंद, आरजे कल्पना, विक्रांत गर्ग, प्रांजुल गर्ग, नितिन अरोरा, मनोज सक्सेना, शुभम सक्सेना, आदित्य सक्सेना, आस्था शर्मा, स्वदेश, पवन सैनी, हिमांशु, मोनिका, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed