फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AAP's candidate Monica declared from the city seat

अलीगढ़ः शहर सीट से एएपी की प्रत्याशी मोनिका घोषित

Tue, 21 Sep 2021 06:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
AAP's candidate Monica declared from the city seat
रेलवे रोड स्थित महक रेस्टोरेंट में जानकारी देते आम आदमी पार्टी के नेता। - फोटो : CITY OFFICE
आम आदमी पार्टी (एएपी) ने मोनिका थापर को शहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया है। सोमवार को एक होटल में मोनिका ने पत्रकारों से कहा कि देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पार्टी ने अहम काम किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो जनता से वादा किया था, उसे निभाया भी है।
विज्ञापन

दिल्ली का विकास मॉडल उत्तर प्रदेश में भी अपनाया जाएगा। मोनिका ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा किया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश रहेगी। चुनाव से कई महीने पहले उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसलिए ज्यादा वक्त मिलने से हर मतदाता तक पहुंचने का वक्त भी मिलेगा। मेयर का चुनाव लड़ चुकीं मोनिका ने बताया कि मन की बातें नहीं होंगी, बल्कि मुद्दों की बातें की जाएंगी।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, महासचिव हेमेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, नीरज छौंकर, ठा. नरेंद्र सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, रेनू तिवारी, आसिफ अंसारी, डॉ. शबनम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed