{"_id":"603554c3049b080bd3675028","slug":"aap-leader-sanjay-singh-attack-on-center-and-up-government-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप नेता संजय सिंह का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, तीनों कृषि कानून खेती कब्जाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता संजय सिंह का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, तीनों कृषि कानून खेती कब्जाने की योजना
Wed, 24 Feb 2021 12:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने तीनों कृषि कानूनों को किसानों की खेती पर कब्जा करने की योजना करार दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनमानस से इसके विरोध में 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली किसान पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इस पंचायत को आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। सांसद संजय सिंह किसान पंचायत की तैयारियों का जायजा लेने अलीगढ़ आये थे। सासनीगेट स्थित झम्मनलाल धर्मशाला में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि कृषि कानून में काला क्या है।
हम पूछते हैं कि सफेद क्या है। इसमें एमएसपी का जिक्रतक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की घोषणा के अनुसार आम आदमी के खाते में 15 लाख आए, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला, काला धन वापस आया, नोटबंदी का फायदा मिला ? सब झूठ साबित हुआ।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि झूठ पर झूठ बोलकर चैन से सोना मोदी से सीखिये। युवाओं को नौकरी, पुरानी पेंशन समेत अन्य मुद्दों पर बजट न होने का बहाना बनाने वाली मोदी सरकार मेहुल चौकसी, विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी के 11 लाख करोड़ के कर्ज का एनपीए कर देती है। इसके बाद इन सभी के नाम बैंकों के खातों से हटा दिए जाते हैं।

आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जो काम डलहौजी नहीं कर सका, वो ये हुक्मरान कर देंगे, कमीशन दे दो तो देश नीलाम कर देंगे। अनुबंधित खेती पर उन्होंने कहा कि इससे किसान अडानी व अंबानी का गुलाम हो जाएगा।
जिलाध्यक्ष परवेज ने बताया कि मेरठ की किसान पंचायत के लिए अलीगढ़ से 20 बसें जाएंगी। इस मौके पर जिला प्रभारी गवेन्द्र सिंह, शहर अध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव शकील अहमद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेनू तिवारी, ज़िला प्रभारी अक्षय आर्य, हेमंत कुमार, सतीश शर्मा, मोनिका थापर आदि उपस्थित थे।