{"_id":"6444164045e42792540e810f","slug":"aap-announced-candidates-for-president-of-five-municipalities-and-panchayats-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पांच नगर पालिका और पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों की आप ने की घोषणा, इन्हें मिली टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पांच नगर पालिका और पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों की आप ने की घोषणा, इन्हें मिली टिकट
Sat, 22 Apr 2023 10:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:45 PM IST
सार
आप ने नगर पालिका परिषद अतरौली के अध्यक्ष पद के लिए निरंजन लाल लोधी, नगर पंचायत चंडौस के अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल, छर्रा से कमलेश, कौड़ियागंज से सुखी देवी, हरदुआगंज से आशीष यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : Social media
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने अलीगढ़ जनपद की नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मेयर के लिए आप पहले ही राजकुमार लोधी को प्रत्याशी बना चुकी है।
विज्ञापन
आप के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद अतरौली के अध्यक्ष पद के लिए निरंजन लाल लोधी, नगर पंचायत चंडौस के अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल, छर्रा से कमलेश, कौड़ियागंज से सुखी देवी, हरदुआगंज से आशीष यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
पार्टी ने अलीगढ़ नगर निगम के पार्षद पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। वार्ड नंबर 3 से सपना वाल्मीकि, आठ से हृदेश, 11 से रूबी, 16 से राजवीर, 25 से मुकेश, 29 से चाहत कुरैशी, 34 से मोहित सिंह, 37 से मयंक वार्ष्णेय, 38 से कमलेश, 42 से जया, 45 से मोहम्मद अशफाक कुरैशी, 48 से अशफाक खान, 56 से शाहिदा बेगम, 57 से ओमवीर सिंह, 59 से शमा परवीन, 64 से वासिफ इसरार, 65 से अख्तर, 68 से राशिद, 70 से रमजानी, 74 से फायजा बेगम, 79 से जियाउर रहमान, 82 से रवि कुमार, 83 से सुमन देवी, 84 से जावेद, 85 से आसिफ, 87 से सोवी, 88 से शबीना फरहान, 90 से मीना बेगम पार्षद पद के प्रत्याशी होंगी।
विज्ञापन