फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young woman, fed up with illness, hanged herself to death.

Aligarh News: बीमारी से तंग युवती ने फंदे पर लटकर जान दी

Sun, 23 Nov 2025 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
A young woman, fed up with illness, hanged herself to death.
थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक युवती काफी समय से बीमारी से परेशान रहने के कारण तनाव में चल रही थी।
विज्ञापन

रोरावर के जलालपुर निवासी संतोष ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया (22) काफी समय से बीमारी से जूझ रही थी, लगातार तबीयत खराब रहने से वह तनाव में रहने लगी थी। परिजन उसे इलाज के लिए कई जगह ले गए, लेकिन राहत न मिलने से वह मानसिक रूप से टूट गई थी। किसी से अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात भी नहीं की, लेकिन कुछ दिनों से वह बेहद उदास रहती थी। शनिवार को घर के अन्दर कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजन पहुंचे तो गुड़िया को पंखे पर फांसी के फंदे पर झूलता देखा।
विज्ञापन

परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी आग गए और युवती को फंदे से उतारकर उसे जेएन मेडिकल काॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर रोरावर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नही मिली है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed