{"_id":"69504d0178dab857990367ac","slug":"a-young-mans-health-deteriorated-at-his-friends-house-and-he-died-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102310-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक की दोस्त के घर में बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक की दोस्त के घर में बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
गांव मानई में अपने दोस्त घर के घर में दो दिन से रह रहे युवक की शुक्रवार की रात को अचानक बिगड़ी गई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दादों के गांव कासिमपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र हरदयाल सिंह बुधवार से अकबराद के गांव नानई में अपने दोस्त के घर में रह रहा था। शुक्रवार की रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। दोस्त के घरवाले उसे उपचार के लिए अकराबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे पं. दीनदयाल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह वह शव को अकराबाद लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले के बारे में पुलिस व योगेश के परिजनों को बताया।
मृतक के बड़े भाई मुलायम सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले किसी ने योगेश के मोबाइल पर फोन कर उसे बुलाया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने योगेश की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रवाल ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।