{"_id":"688e5f399228901d200b3d18","slug":"a-young-man-who-staged-his-own-kidnapping-to-pay-off-his-debt-was-arrested-aligarh-news-c-116-1-sali1010-103332-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण का नाटक करने वाला युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण का नाटक करने वाला युवक पकड़ा
विज्ञापन
कोतवाली इगलास पुलिस ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर घर वालों से ही फिरौती की रकम मांगने वाले युवक को तलाश लिया है, उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। युवक को गभाना टोल प्लाजा से पकड़ा गया है। युवक ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा था।
सीओ महेश कुमार ने बताया कि नगला जार निवासी आदर्श ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई सनी 31 जुलाई को घर से इगलास के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। उसी दिन से उनके मोबाइल पर अपहरण की सूचना और फिरौती की मांग वाले मैसेज आने लगे। इसमें पहले 50 हजार फिर 40 हजार और तीसरी बार में 30 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद आखिर में 20 हजार रुपये मांगे जाने लगे थे।
कोतवाल नरेंद्र यादव ने सनी की तलाश शुरू की। इस दौरान आदर्श के फोन नंबर पर लगातार क्यूआर कोड भेजकर फिरौती के रुपये मांगे जा रहे थे। सीओ पुलिस टीम के साथ गभाना टोल पहुंचे यहां से सनी को सकुशल तलाश लिया। पूछताछ में सनी ने बताया कि उस पर सत्या बैंक से लिया गया ऋण, बहन की शादी में देने के लिए ली गई बाइक का फाइनेंस ऋण और अन्य घरेलू कर्ज का बोझ था। घरवाले कर्ज चुकाने में मदद नहीं कर रहे थे, इसलिए उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा।