फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man who had come to his in-laws' house drank pesticide and hid in the crop

Aligarh News: ससुराल आया युवक कीटनाशक पीकर फसल में छिपा

Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his in-laws' house drank pesticide and hid in the crop
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
क्षेत्र के बूढ़ागांव स्थित अपनी ससुराल आया युवक पत्नी से विवाद होने पर जंगल की ओर चला गया और अपने साथ लाए कीटनाशक को पीकर मक्का के खेत में छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस समाचार लिखे जाने तक खेत की घेराबंदी कर युवक को तलाशने में लगी थी।
विज्ञापन

बूढ़ागांव निवासी युवती की शादी पांच साल पहले पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव लाहस्की में हुई थी। युवती पर तीन बच्चे भी हैं। युवती 15 दिन पहले ससुराल से अपने मायके आ गई थी। मंगलवार की रात को आठ बजे उसका पति बूढ़ागांव आया और पत्नी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान अपने साथ शीशी में लाए कीटनाशक पदार्थ को पी लिया और गांव के बाहर पुल के पास जंगल में मक्का की फसल में जाकर छिप गया। ग्रामीणों और परिजनों ने रात में टॉर्च की रोशनी में काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पाकर पुलिस भी युवक को तलाश करने में जुट गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। वहीं, एसओ ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के मोबाइल की लोकेशन निकाल कर भी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed