फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man walking on the roof came in contact with the HT line and died

Aligarh News: छत पर टहल रहा युवक एचटी लाइन की चपेट में आया, मौत

Sun, 24 Aug 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 24 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A young man walking on the roof came in contact with the HT line and died
गर्मी और उमस से परेशान गांव नगलाबरी ढाका निवासी युवक रोहित शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपने घर की छत पर टहलने लगा। इसी दौरान छत के सहारे निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार उमस भरी गर्मी से परेशान रोहित (22) पुत्र राजेंद्र यादव शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर की छत पर चला गया था। छत के किनारे वह खड़ा था, तभी छत के सहारे निकली हाईटेंशन लाइन छू गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन के अनुसार हाईटेंशन लाइन का सपोर्ट तार छत के लिंटर की सरिया से बंधा है। इसी से रोहित करंट की चपेट में आए। परिजन छत पर पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थी। इस पर वह पंडित दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। एक बहन की शादी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक की मौत हुई है, इसलिए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हल्ला मचा तो भैंस छोड़कर भागे पशु चोर
करंट से युवक की मौत पर पड़ोसियों सहित गांव के तमाम लोग मृतक के घर पहुंच गए। इसी दौरान एक पड़ोसी की भैंस खोलकर पशु चोर ले जाने लगे। इसी बीच आशंका होने पर भैंस मालिक ने शोर मचाया तो भैंस को छोड़कर पशु चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed