{"_id":"65ea1cc873738c6c200a4f46","slug":"a-young-man-walking-on-foot-was-hit-by-an-unknown-vehicle-died-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100761-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
सार
नोएडा से गांव के लिए युवक साेमना मोड़ से पैदल जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। चिकित्सक न होने के चलते उसे उपचार नहीं मिला। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने नितिन प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पैदल घर जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी कृष्णपाल सिंह का 32 वर्षीय बेटा नितिन प्रताप सिंह 6 मार्च रात नोएडा से गांव के लिए साेमना मोड़ से पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल नितिन प्रताप सिंह सड़क पर ही तड़प रहा था। वहीं कांवड़ियों की व्यवस्था देखकर लौट रहे एसडीएम हीरालाल सैनी ने गंभीर रूप से घायल युवक को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
चिकित्सक न होने के चलते उसे उपचार नहीं मिला। बार्ड ब्वाय ही मौजूद थे, एंबुलेंस भी अस्पताल परिसर में ही खड़ी थी। एंबुलेंस चालक लखनऊ से कॉल आने के बाद ही जाता है। काफी देर बाद एंबुलेंस जिला अस्पताल से भेजी गई। जहां पर चिकित्सकों ने नितिन प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं पूर्व विधायक दलवीर सिंह के पौत्र युवा नेता विजय कुमार सिंह पप्पू ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक की चार साल पहले ही शादी हुई थी। उसने अपने पीछे पत्नी, एक बेटा को रोते बिलखते छोड़ गया है।