{"_id":"68755bf93ee5bd3ad40b1893","slug":"a-young-man-injured-due-to-the-fall-of-a-lintel-net-died-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101362-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लिंटर का जाल गिरने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लिंटर का जाल गिरने से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
गांव समैना में रविवार की शाम बारिश के दौरान लिंटर का जाल गिरने से घायल हुए युवा मकान मालिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव का राठौरी सिंह (27) रविवार शाम को अपने मकान की छत डलवाने के लिए मजदूरों के साथ लिंटर का जाल तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा और बारिश से जाल सहित सभी लोग पड़ोस की छत पर जा गिरे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया था, जहां सोमवार को राठौरी की मौत हो गई।
परिजनों नेपोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। राठौरी ने अपने पीछे पत्नी को बिलखते छोड़ा है। वह भारतीय किसान यूनियन अधिकार में सक्रिय कार्यकर्ता था, उनके निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव और जिला अध्यक्ष शैलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है।