{"_id":"5db205a88ebc3e016a1836a9","slug":"a-young-man-hurt-by-the-owner-s-rebuke-jumped-into-the-rhythm-aligarh-news-ali217145376","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के युवक की अचल ताल में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के युवक की अचल ताल में डूबने से मौत
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अचल ताल में कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक का उसके फैक्टरी मालिक से विवाद हुआ था। मालिक की फटकार से वह आहत था। पुुलिस ने शव को अचल ताल से निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
वाकया गुरुवार शाम छह बजे के करीब का है। एक 30 साल का युवक अचल ताल के पास पहुंचा और अचानक से वह ताल में कूद गया। पास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक की ताल में तलाश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को अचेत हालत में निकाला गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से कुछ कागजात मिले, जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त धीरज वर्मा (30) पुत्र रामखिलाड़ी निवासी लक्ष्मीनगर, मथुरा के तौर पर हुई। परिवार वालों को सूचित किया गया। रात करीब नौ बजे मृतक का बहनोई कन्हैया निवासी पक्की सराय, सासनी गेट थाने पहुंचा।
विज्ञापन
उसने शव की शिनाख्त की। कन्हैया ने पुलिस को बताया कि धीरज वर्मा मथुरा रोड की एक पीतल फैक्टरी में काम करता था। उसका दो तीन दिन से मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बात से वह आहत था। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक ने आत्महत्या की है या वह पैर फिसलने से गिरा था। इस बात की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।