फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man got burnt due to high tension line current, his condition is critical

Aligarh News: हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा युवक, हालत गंभीर

Thu, 10 Oct 2024 05:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 10 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
A young man got burnt due to high tension line current, his condition is critical
थाना क्षेत्र के गांव नदरोई में बुधवार दोपहर को घर की छत पर युवक हाईटेंशन लाइन के करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर थाने पहुंच गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। ग्रामीणों का तीन घंटे तक धरना चला। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन





नदरोई निवासी सुभाष पुत्र गजाधर के परिजनों ने बताया है घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। घर में छत का निर्माण कार्य चल रहा है। सुभाष इस दौरान कार्य कर रहा था। इस बीच करंट लगने से वह झुलस गया। युवक को बेहोश देख खलबली मच गई। वह आक्रोशित हो गए। वह युवक को लेकर लोधा थाने पहुंचे। थाने के गेट पर जमकर नारेबाजी की। युवक को इलाज के लिए नहरा अस्पताल ले जाया गए।
विज्ञापन




अस्पताल में उपचार न मिलने पर फिर से पुलिस को सूचना दी। तब जाकर उपचार शुरू हुआ। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जुई के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग की। उन्होंने कहा कि चार बार करंट से हादसा हो चुका है। इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुनते। धरना की सूचना मिलते ही अवर अभियन्ता संतोष कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। जेई ग्रामीणों की मांगों को मानने को तैयार हुए उसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन







गांव में पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

ग्रामीणों ने बताया कि 14 अप्रैल को आंबेडकर की शोभायात्रा यात्रा के दौरान डीजे में करंट आ जाने से युवक झुलस गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान भी ग्रामीणों ने झूलते बिजली के तारों का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed