{"_id":"698265dada334794540cbd84","slug":"a-young-man-died-of-a-heart-attack-while-dancing-at-his-friends-wedding-aligarh-news-c-2-1-ali1010-901271-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दोस्त की शादी में नाच रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दोस्त की शादी में नाच रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत
Wed, 04 Feb 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की शाम इगलास में दोस्त की शादी में नाच रहे चंडौस निवासी योगेश सारस्वत (22) के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वह अचेत हो गए। साथी उन्हें लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
योगेश चंडौस के रामपुर तिराहा निवासी देवेंद्र सारस्वत के पुत्र थे। परिजन के अनुसार योगेश गांव चीमनपुर निवासी अपने दोस्त मोमरा उर्फ छाेटू की बरात में सोमवार को इगलास गए थे।
वहां रात करीब 10 बजे बरात की चढ़त के दौरान नाचते समय अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह गाड़ी में जाकर बैठ गए। उनकी तबीयत बिगड़ती गई और वह बेहोश हो गए। साथी उन्हें लेकर पहले अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था।
विज्ञापन
दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर एसके सिंघल ने बताया कि इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। उन्हें हृदय से संबंधित कोई पुरानी बीमारी हो सकती है, जिसे पकड़ा नहीं जा सका। थायराइड,डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी पूर्व में हो सकती है। हार्ट संबंधित जरा सी भी समस्या होने पर जांच करानी चाहिए, तभी इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। संवाद