{"_id":"65f0be1e7d5610806505d329","slug":"a-young-man-died-in-a-head-on-collision-between-bikes-aligarh-news-c-112-1-sali1002-100717-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
विज्ञापन
थाना छर्रा क्षेत्र के दादों रोड स्थित भमोरी मोड़ के निकट दो बाइक सवारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली छर्रा पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से डॉक्टरों ने गंभीरावस्था को देखते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार को जाते समय एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
थाना दादों की ग्राम पंचायत अजवाइयन ढेर के माजरा नगला अकुशी निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र छन्नू सिंह अपनी पत्नी के साथ सोमवार की देर सांय रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में दादों रोड स्थित भमोरी माेड़ के निकट छर्रा से अपने गांव जा रहे बाइक सवार राजू उर्फ राजेंद्र के साथ जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों की गंभीरावस्था को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के लिए जाते समय रास्ते में राजेश ने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतक अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है।