फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man died due to electric shock from DJ wire

Aligarh News: होली में डीजे पर नाचते समय लगा करंट, युवक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 15 Mar 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

डीजे पर युवा रंगों में सराबोर होकर नाच रहे थे। संदीप कुमार भी नाच रहा था। डीजे को चलाने के लिए बिजली की केबल युवाओं के ऊपर से गुजर रही थी, जिसमें कट लगा हुआ था। इसी दौरान संदीप का हाथ इसी तार के कट से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया। 
 

विज्ञापन
A young man died due to electric shock from DJ wire
मृतक संदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोंडा के गांव अदू की नगरिया में होली के उत्सव में एक युवक डीजे पर नाचने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। युवक को आनन-फानन जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


गांव में 14 मार्च सुबह करीब साढे दस बजे होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा था। डीजे पर युवा रंगों में सराबोर होकर नाच रहे थे। संदीप कुमार (24) पुत्र टीकम सिंह भी नाच रहा था। डीजे को चलाने के लिए बिजली की केबल युवाओं के ऊपर से गुजर रही थी, जिसमें कट लगा हुआ था। इसी दौरान संदीप का हाथ इसी तार के कट से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया। 
विज्ञापन


बिजली काट कर युवक को तार से अलग किया गया। परिजन उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर रोना बिलखना शुरू हो गया। शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। संदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और स्नातक कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed