{"_id":"68eac01d7db5bbd22e0095aa","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-karva-chauth-aligarh-news-c-2-ali1010-811526-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ड्यूटी कर घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, चालक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ड्यूटी कर घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, चालक की तलाश जारी
Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
सार
बाइक से ड्यूटी कर घर जा रहे अजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अजय की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करवा चौथ की शाम ड्यूटी कर घर जा रहे युवक की आसना चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अजय निवासी गांव उदयपुरा थाना इगलास, लाल पैथोलॉजी अलीगढ़ में कार्यरत थे। कार्य खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। मडराक थाना क्षेत्र की आसना पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी अलीगढ़ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
