{"_id":"6a25deffeeb5b1e62307cbb0","slug":"a-young-man-died-after-being-electrocuted-while-working-at-a-farmhouse-aligarh-news-c-105-1-sali1005-103204-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फार्म हाउस में काम करते वक्त युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फार्म हाउस में काम करते वक्त युवक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भांकरी स्थित फार्म हाउस में रविवार सुबह करंट लगने से एक युवक की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि युवक वहां मजदूरी करता था।
मृतक की पहचान राहुल (30) पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है। वह राजस्थान के थाना डींग के गोवर्धन गेट का निवासी था। राहुल भांकरी के फार्म हाउस में मजदूरी का काम करता था। रविवार सुबह वह पौधों में प्रेशर मशीन से पानी लगा रहा था। अचानक मशीन में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। वहां मौजूद अन्य काम कर रहे लोगों ने उसे देखा, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
सीओ महेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।