फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man committed suicide by hanging himself due to domestic strife

Aligarh News: गृहक्लेश में फंदे पर लटककर युवक ने जान दी

Tue, 15 Jul 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 15 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself due to domestic strife
थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी में रविवार की रात गृहक्लेश में एक युवक ने अपने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




बताते हैं कि गांव केशोपुर जोफरी निवासी आकाश उर्फ चीनी (19) पुत्र बबलू की किसी बात पर अपने परिजन के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। परिजन ने सोचा कि गुस्से में कमरे में गया होगा, थोड़ी देर बाद बाहर आ जाएगा। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन को कुछ आशंका हुई। वह कमरे के बाहर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन





इस पर आशंका से भरे परिजन ने तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे पर आकाश का शव लटक रहा था। इस पर घर में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आकाश अपने पीछे पत्नी सहित माता-पिता और भाई-बहनों को रोता छोड़ गए। लोधा एसओ अंकित सिंह ने थाने में घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed