फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   a women was died diring pregnancy, murder alleged

प्रसव के दौरान युवती की गई जान, हत्या का आरोप

Thu, 22 Apr 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
a women was died diring pregnancy, murder alleged
थाना देहली गेट क्षेत्र में एक युवती की प्रसव के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। किसी भी पक्ष ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मायके वालों को जांच का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ की रहने वाली 30 वर्षीय अंजुम उर्फ भूरी का निकाह 5 साल पहले शाह जमाल के रहने वाले एक युवक से हुआ था। अंजुम के परिवार में दो बच्चे भी हैं। पति मजदूरी आदि का काम करता है। रात को प्रसव पीड़ा होने पर अंजुम को जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां पर उसकी हालत को गंभीर बताया गया और जलालपुर के हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। यहां पर अंजुम की प्रसव के दौरान मौत हो गई। अंजुम की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले भी अस्पताल पर पहुंच गए। मायके वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से किसी ने अंजुम को ब्लड नहीं दिया। खून की कमी के चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मायके पक्ष को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। इस मामले में मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामले में तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed