{"_id":"67744beb1d774f1338044030","slug":"a-woman-going-to-get-medicine-was-crushed-by-a-truck-and-died-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101376-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दवा लेने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दवा लेने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
सार
कासगंज के आफीसर कॉलोनी निवासी मंजू देवी (50) पत्नी कृष्ण अवतार के सीने में फोड़ा था। गांव भिलावली निवासी एक वैद्य के यहां से उनकी दवा चल रही थी। 31 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे वह वैद्य के पास से दवा लाने के लिए अपने घर से निकली थीं। बस से भिलावली मोड़ पर उतरने के बाद गांव भिलावली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
31 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे भिलावली मोड़ पर एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वह भिलावली गांव से दवा लाने जा रही थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कासगंज के आफीसर कॉलोनी निवासी मंजू देवी (50) पत्नी कृष्ण अवतार के सीने में फोड़ा था। गांव भिलावली निवासी एक वैद्य के यहां से उनकी दवा चल रही थी। 31 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे वह वैद्य के पास से दवा लाने के लिए अपने घर से निकली थीं। बस से भिलावली मोड़ पर उतरने के बाद गांव भिलावली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
इसी बीच अलीगढ़ की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी मंजू देवी को कुचल दिया। उनका सिर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौत हो गई। खबर पाकर परिजन भी रोते हुए मौके पर पहुंच गए। मंजू देवी अपने दो बेटों सहित परिजन को रोते हुए छोड़ गई हैं।
विज्ञापन