{"_id":"6670b3d793f4928a38028e04","slug":"a-woman-died-after-falling-from-a-bike-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100691-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भतीजे का मुंडन कराने जा रही महिला बाइक से गिरी, हुई दर्दननाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भतीजे का मुंडन कराने जा रही महिला बाइक से गिरी, हुई दर्दननाक मौत
Tue, 18 Jun 2024 03:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:38 AM IST
सार
रीता देवी मायके बरला के गांव पहाड़ीपुर गई थीं। वहां से भतीजे का मुंडन कराने के लिए भाई के साथ बाइक पर सांकरा गंगा घाट जा रही थीं। दोपहर में छर्रा के सरकारी अस्पताल के पास सड़क खराब होने के कारण बाइक असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन
मृतका रीता देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव दरियापुर निवासी एक महिला 16 जून की छर्रा के पास बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। वह अपने पीछे पति सहित तीन बच्चों को रोता छोड़ गई है।
विज्ञापन
गांव दरियापुर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई योगेंद्र की पत्नी रीता देवी मायके बरला के गांव पहाड़ीपुर गई थीं। वहां से 16 जून को भतीजे का मुंडन कराने के लिए भाई के साथ बाइक पर सांकरा गंगा घाट जा रही थीं।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे छर्रा के सरकारी अस्पताल के पास सड़क खराब होने के कारण बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इससे 25 वर्षीय रीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन